फिर से सोने की चिड़ियां बनाएं हम
फिर से सोने की चिड़ियां बनाएं हम
मैं तो बैठा हूं इसी आशा में
लोगों में नई उम्मीद जागेगा कब
प्रयास करें या ना करें सरकार
फिर से सोने की चिड़ियां बनाएं हम।
वतन से बढ़कर दूजा न कोई
स्वर्ग सा भारत को सजाना है
जन जन में जागरूकता लाकर
फिर से सोने की चिड़ियां बनाएं हम।
देश द्रोहियों को सन्मार्ग दिखाना है
राम राज्य फिर से लाना है
भरना है सभी में फौलादी इरादे
फिर से सोने की चिड़ियां बनाएं हम।
हमें लड़ना भी होगा देश के दुश्मनों से
देश के दुश्मनों का वार सहना भी होगा
बहुत बरस हो गया है आजादी पाई
फिर से सोने की चिड़ियां बनाएं हम।
हर हिंदुस्तानी को सुभाष चंद्र बोस बनाकर
भरना है जज्बा उनमें देश प्रेम का
अमर शहीदों के अरमानों को पूरा करने
फिर से सोने की चिड़ियां बनाएं हम।
सपनों की मंजिल पास नही होती
मुश्किलें भी आती है सपनो की राहों में
बीती ताहि बिसार दे सज्जनों
फिर से सोने की चिड़ियां बनाएं हम।
नूतन लाल साहू
Anjali korde
12-Jun-2024 09:20 AM
Amazing
Reply